Home » News Update » खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त कर गिरिडीह जिले समेत झारखंड का नाम रोशन किया

खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त कर गिरिडीह जिले समेत झारखंड का नाम रोशन किया

गिरिडीह: पटना में आयोजित एकदिवासीय इंटर स्टेट कराटे प्रतियोगिता में इसरी के सभी खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त कर गिरिडीह जिले समेत झारखंड का नाम रोशन किया

बिहार के पटना के एबोड स्कूल आशियाना में आयोजित एक दिवसीय इंटर स्टेट कराटे प्रतियोगिता में इसरी गिरिडीह जिले से आरुषी दीप, निशा कुमारी, रानू कुमारी, करण कुमार, अंश कुमार टीम का प्रतिनिधत्व करते हुए सोनू वॉरियर मार्शल आर्ट्स एकेडमी के कोच सोनू कुमार और रेंबुकान कराटे संघ के झारखंड सचिव नारायण कुमार महतो के नेतृत्व में पटना प्रतियोगिता में भाग लेने गए हुए थे। जिसमे सभी पांचों खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब रहे। इस बाबत रेंबुकान कराटे संघ के जिला सचिव सोनू कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हमारे इसरी गिरिडीह झारखंड की और से खेलते हुए सब जूनियर वर्ग में आरुषी दीप को कांस्य पदक, निशा कुमारी कांस्य पदक, रानू कुमारी कांस्य पदक, जूनियर वर्ग में अंश कुमार रजत पदक, करण कुमार स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि ये इसरी और गिरिडीह जिले के लिए गर्व की बात है की यहां के कराटे खिलाड़ी पदक जीतकर पूरे इसरी गिरिडीह जिला सहित पूरे झारखंड को गौरानवीत करने का काम किए है। इसे लेकर सोनू वॉरियर मार्शल आर्ट्स एकेडमी की अध्यक्ष संगीता बरनवाल और उपाध्यक्ष डा० लखी गुप्ता ने बताया इस जीत की खुशी के लिए इन सभी खिलाडियों का भव्य समानित समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने इन सभी खिलाडियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal