Home » News Update » राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की स्वांग-गोविंदपुर फेज 2 परियोजना की समिति हुई पुनर्गठित।

राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की स्वांग-गोविंदपुर फेज 2 परियोजना की समिति हुई पुनर्गठित।

दर्जनों श्रमिकों ने ग्रहण की संगठन की सदस्यता, महामंत्री ने माला पहनाकर किया स्वागत 

कथारा: राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्र द्वारा स्वांग स्थित पंचायत भवन में मिलन समारोह का आयोजन हुआ। यहां मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के महामंत्री व जेबीसीसीआई के सदस्य राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के वरीय नेता व जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह और बीएंडके क्षेत्र के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम ने की। जबकि संचालन क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने किया। यहां स्वांग-गोविंदपुर फेज 2 परियोजना की समिति का पुनर्गठन का पत्र सौपने और स्वांग वाशरी की कुछ दिन पूर्व गठित हुई समिति का अभिनंदन किया गया। यहां दर्जनों श्रमिकों ने राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की सदस्यता भी ग्रहण की। यहां महामंत्री श्रीसिंह ने कहा कि संगठन के लोग श्रमिकों के सुख दुःख में सदैव भागीदार बने रहे। उन्होंने कहा कि मेरी जरूरत रात के 12 बजे भी होगी तो एक फोन में मैं सेवा के लिए उपलब्ध रहूंगा। वही जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह ने कहा कि यह मजदूरों का सच्चा हितैसी संगठन है। इसके पदाधिकारी हर सुख दुःख की घड़ी में साथ निभाने का काम करते हैं। क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन के हर सदस्य के लिए किसी भी समय किसी भी प्रकार का कोई कार्य हो, हमेशा सहयोग करने के लिए तैयार हूं। यहां बीएंडके के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, स्वांग कोलियरी के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रेमजीत प्रसाद, सचिव धनंजय कुमार सिंह (पूर्व मुखिया), स्वांग वाशरी के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, सचिव पीयूष कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णदयाल सिंह, जारंगडीह के सचिव खगेश्वर रजक, महप्रबंधक कार्यालय के सचिव शक्ति सिंह, कथारा वाशरी के सचिव मो मिनाजुल आबेदीन आदि लोग ने भी विचार रखने का कार्य किया। धन्यवाद ज्ञापन गणेश राम ने किया। यहां स्वांग कोलियरी से कोलियरी, सुरेश राम महतो, अजय राम, संतोष चौहान, सुधीर कुमार, नरेश राम महतो, कामेश्वर कुम्हार अजय कांत, राजन अग्रवाल, रवि कुमार, आशीष कुमार, मो अमीरुद्दिन, प्रदीप कुमार, पवन कुमार, विशेन गोप, स्वांग वाशरी से दिलीप चौहान, मनोहर मांझी, मनोज ठाकुर, मो अशरफ, मोहन कमार, राजेंद्र ठाकुर, बंधु कुमार, भीम राम, बंधन प्रजापति आदि लोग के साथ जेजे सांगा, सतीश वर्णवाल, गणेश राम दो, विकास सिंह, अरविंद कुमार, लाल बहादुर सिंह, रामराज चौहान आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal