Home » News Update » विश्व कौशल दिवस” पर मेरा युवा भारत कार्यालय देवघर द्वारा सफल कार्यक्रम का आयोजन।

विश्व कौशल दिवस” पर मेरा युवा भारत कार्यालय देवघर द्वारा सफल कार्यक्रम का आयोजन।

देवघर/पालोजोरी: “विश्व कौशल दिवस” के अवसर पर मेरा युवा भारत कार्यालय, देवघर द्वारा पालोजोरी प्रखंड में न्यू राइजिंग क्लब और माँ सरस्वती युवा क्लब के सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बलियापुर भवन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के लिए प्रेरित करना और सरकारी योजनाओं से जोड़ना

मुख्य अतिथि के रूप में गुपिन रजवार (मुखिया प्रतिनिधि सह सी.एस.सी संचालक), और विशिष्ट अतिथि सुनील हेम्ब्रम (बी.पी.एम्), अर्चना देवी (वार्ड सदस्य), सौरभ कुमार राजहंस (एस.बी.आई – बी एम् ), मो ताहिर ( सामुदायिक समन्वयक ) तथा पिंटू राय (स्वरोजगार विशेषज्ञ) उपस्थित रहें। अतिथियों ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन “मेरा युवा भारत” के क्लब समन्वयक राजेश कुमार  द्वारा किया गया। न्यू राइजिंग क्लब के प्रकाश कुमार , राजीव महतो, और माँ सरस्वती युवा क्लब की निलम कुमारी  व प्रीतम कुमार  ने आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई।

आज के कार्यक्रम में 70 से अधिक युवाओं और महिलाओ की भागीदारी रही, जिनमें अभिषेक कुमार, रचना कुमारी, सूरज यादव, नेहा राय , अमित राज, पूजा कुमारी, शिवांगी मंडल , मोहिता मुर्मू , बबिता रुज, सुभद्रा रुज ,मो जमील अंसारी  आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम में संवाद सत्र, कौशल प्रदर्शन, और प्रमाण-पत्र वितरण शामिल था।

कार्यक्रम के अंत में मेरा युवा भारत कार्यालय ने युवाओं को विभिन्न कौशल योजनाओं से जोड़ने का संकल्प लिया और भविष्य में अन्य प्रखंडों में भी ऐसे आयोजन करने की घोषणा की।

याकूब अंसारी की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal