Home » News Update » इरफान आलम बने युवा राजद के गिरिडीह के जिला अध्यक्ष। लगा बधाईयों का तांता

इरफान आलम बने युवा राजद के गिरिडीह के जिला अध्यक्ष। लगा बधाईयों का तांता

गिरिडीह: जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष के रूप में युवा राजद के जिला अध्यक्ष इरफान आलम को जिम्मेदारी सौंपी गई है । इस बाबत बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव द्वारा झारखंड के 24 जिलों के सभी जिला अध्यक्षों की हस्ताक्षरित सूची जारी की गई है। जिसके मुताबिक इरफान आलम को गिरिडीह का युवा राजद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष बनाए जाने के लिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को गिरिडीह जिला राजद परिवार की ओर से बहुत बहुत आभार प्रकट करते हुए दिल से बधाई दी है।

इस मौके पर उत्साहित राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि इरफान आलम को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है इनकी कर्तव्यनिष्ठता से गिरिडीह जिले में राजद का सांगठनिक जनाधार मजबूत होगा।

इस अहम पद की जिम्मेदारी मिलने पर नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि गिरिडीह पूर्व से ही राजद का सांगठनिक गढ़ रहा है परंतु कुछ लोगों की निष्क्रियता के कारण सांगठनिक ताकत कमजोर साबित हो रही थी।

मुझे इस पद की जिम्मेदारी से कोई लालसा नहीं थी परंतु मुझे गरीबों के मसीहा जननायक गरीब गुरबों दलित पिछड़ों अल्पसंख्यकों आदिवासियों एवं समाज के सभी तबकों की आवाज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाना मेरा मकसद था। श्री आलम ने कहा कि वे नैतिकता के आधार पर गिरिडीह जिले के गरीब गुरबों का सर झुकने नहीं देंगे। यह प्रयास रहेगा कि वे गिरिडीह के सभी विधान सभा क्षेत्र में राजद की लोकप्रियता को सशक्त बनाने में अपनी अमूल्य भूमिका निभा सके।

इस मौके पर इरफान आलम ने कहा कि मुझे एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है इसके लिए मैं राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम युवाओं के सम्राट लोकप्रिय नेता तेजस्वी यादव, मंत्री श्रम नियोजन एवं उद्योग विभाग के आदरणीय संजय प्रसाद यादव, झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, देवघर के माननीय सुरेश पासवान को दिल से आभार प्रकट करते हैं।

 

उनके जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से राजद के प्रदेश महासचिव गिरेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधारी गोप, प्रदेश सचिव इनामुल हक, राजद के जिला उपाध्यक्ष रामकिशुन यादव, जमुआ विधान सभा के सुखदेव हाजरा, युवा राजद के जिला नगर अध्यक्ष बिट्टू शुक्ला, राजद के अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता आबिद अली, महिला मोर्चा के नेत्री अनिता यादव,युवा राजद जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार, जमुआ प्रखण्ड अध्यक्ष लालबेग अंसारी, जमुआ प्रखण्ड के सचिव युवा राजद नेता ललन यादव, महिला मोर्चा अध्यक्षा सुनीता देवी,देवरी प्रखण्ड के वरिष्ठ राजद नेता संगम यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष रामकिशुन हाजरा, इम्तियाज अंसारी, तिसरी प्रखण्ड अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, वशिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव, राजकुमार यादव, सहित सभी प्रखण्ड के प्रखण्ड अध्यक्ष सचिव सहित सभी राजद के समर्पित कार्यकर्ता इसके अलावा Jmm के देवरी प्रखण्ड अध्यक्ष मोजाहिद अंसारी, राजकुमार राम, रामकिशुन हाजरा,माले के प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी, रामकिशुन यादव, अजय कुमार चौधरी jmm के वरिष्ठ नेता फुलचंद हाजरा, JMM के संगठन मंत्री टुकलाल हाजरा, कांग्रेस के 20 सूत्री उपाध्यक्ष धोकल दास, सहित सभी लोगों ने जिला अध्यक्ष बनने पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं एवं असीम बधाई दी।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal