Home » News Update » जिला उपायुक्त, गिरिडीह रामनिवास यादव ने सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और स्पॉन्सरशिप योजना, मईया सम्मान योजना आदि का समीक्षा किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

जिला उपायुक्त, गिरिडीह रामनिवास यादव ने सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और स्पॉन्सरशिप योजना, मईया सम्मान योजना आदि का समीक्षा किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

गिरिडीह: जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं मईया सम्मान योजना, स्पॉन्सरशिप योजना समेत अन्य कार्यों की बारी बारी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, बाल संरक्षण पदाधिकारी, चाइल्ड यूनिट के कर्मी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने उपायुक्त को पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना (एनएफबीएस), मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व विधवा पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों को दिये जा रहे लाभ की जानकारी दी। उपायुक्त ने नियमित रूप से लाभुकों को पेंशन के लाभ से लाभान्वित करने तथा बचे हुए लाभुकों के आधार एवं मोबाइल नंबर सीडिंग का कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने स्पॉन्सरशिप योजना के तहत जिले में बच्चों को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ हर जरूरतमंद बच्चा को मिलें, यह सुनिश्चित करें। इसका प्रचार प्रसार भी कराएं। इसके अलावा उपायुक्त ने इस योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने और अधिक बच्चों को इसके दायरे में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंचे और किसी भी बच्चे को योजना से वंचित न किया जाए।स्पॉन्सरशिप योजना, बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की एक सरकारी पहल है, खासकर उन बच्चों के लिए जिनके माता-पिता नहीं हैं या गंभीर परिस्थितियों में हैं। यह योजना बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। इसके साथ ही साथ उन्होंने मईया सम्मान योजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा निर्धारित तिथि के अनुरूप मईया सम्मान योजना का लाभ पात्र लाभुकों को देने की बात कहीं। इसके साथ ही साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मईया योजना के पोर्टल में सुधार का कार्य जल्द कराएं।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal