Home » News Update » चित्रा कोलियरी ओ बी डंप के समीप सड़कों पर जलजमाव, लोगों ने आक्रोश जताया ओर प्रदर्शन किया,

चित्रा कोलियरी ओ बी डंप के समीप सड़कों पर जलजमाव, लोगों ने आक्रोश जताया ओर प्रदर्शन किया,

कोलियरी प्रबंधक ने पानी निकालने की तत्काल व्यवस्था की,

जेएलकेएम क्रांतिकारी नेता अरुण महतो ने कोलियरी के कारण लगाया कई आरोप।

देवघर: जिले से सारठ विधानसभा क्षेत्र स्थित चित्रा कोलियरी के कारण सड़क पर जल जमाव को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया ओर प्रदर्शन किया।जल जमाव की समस्या के कारण लोगों और बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही थी इससे लेकर नाराज थे। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जल जमाव की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की।

कोलियरी प्रबंधक ने तत्काल संज्ञान में लेकर पानी निकालने की कॉम्प्लान द्वारा पानी रास्ता अन्य मोड़ कर निकालने का तत्काल व्यवस्था किए।जमा पानी झील ऐसा देखने को मिलेगा। चित्रा कोलियरी इलाके में कोलोनी में पानी घुस गई। जलजमाव से सभी वाहनों एवं लोगों को परेशान हैं। चित्रा से जामताड़ा मुख्य सड़क पर चितरा कोलियरी के ओ बी डंप के समीप बारिश का पानी जमा हो जाने से आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया। इसके बावजूद यहां लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।मिली जानकारी के अनुसार उक्त मुख्यजेएलकेएम क्रांतिकारी नेता अरुण महतो ने कहा कि जामताड़ा देवघर मुख्य मार्ग सड़क ओ बी डंप के समीप पानी जल जमाव की समस्या एक आम समस्या बन गई है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।जल जमाव जिससे लोगों में भारी आक्रोश है लोग अपनी दैनिक गतिविधियों को करने में असमर्थ हैं और बच्चों को स्कूल जाने में भी मुश्किल हो रही है।जिसका मुख्य कारण चित्रा शर्मा ट्रांसपोर्टिंग के कारण सड़क में जल जमाव हो गया पर यहां के पानी जोरियां होकर निकल जाते थे। शर्मा ट्रांसपोर्टिंग सड़क किनारे खदान की मिट्टी डंप करने के कारण सड़क पर जल जमाव हो गया है कोलियरी लप्रवाही के कारण बच्चों को स्कूल जाना दुश्वार हो गया है।

लेकिन प्रबंधन द्वारा किए गए व्यवस्था का पोल खुल गई। जिससे स्थानीय आम लोगों में कोलियरी प्रबंधन पर लूट खसोट का आरोप लगाते हुए आक्रोश देखा जा रहा है।

लोगों को चलना फिरना तक दुभर हो गया है साथ ही वाहन यह बसे चलना भी खतरें से खाली नहीं है। जिस कारण वाहन चालकों के साथ -साथ आम लोगों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कोलियरी प्रबंधन के मनमना से समस्याओं से जूझना पड़ता है। जिससे कोलियरी कार्यशैली विभाग की बड़ी विफलता है जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। चित्रा जामताड़ा मुख्य मार्ग,भाया खुन वस्ती पालोजोरी एक झील में परिवर्तित हो गया है। कई विस्थापित गांव चित्रा से डिस्कनेक्ट हो गया है। जिससे चित्रा कोलियरी के कर्मचारी व स्कूल छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

याकूब अंसारी की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal