Home » News Update » गिरिडीह स्थित BNS DAV, पब्लिक स्कूल बुलाकी रोड में Blue Day और Rainy Day का हुआ Celebration

गिरिडीह स्थित BNS DAV, पब्लिक स्कूल बुलाकी रोड में Blue Day और Rainy Day का हुआ Celebration

गिरिडीह: बी .एन.एस डी.ए. वी पब्लिक स्कूल बुलाकी रोड, में ब्लू डे और रेनी डे का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ हुआ । इसमें नर्सरी से लेकर कक्षा 2 तक के सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस मौके पर कार्यक्रम में रेन डांस का आयोजन भी हुआ, जिसमें बच्चों ने बारिश का आनंद लेते हुए खूब मस्ती की। वंही मौके पर बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए मोर, ऑक्टोपस, तितली और छाता (umbrella) जैसे सुंदर क्राफ्ट भी बनाए तथा सभी बच्चों ने रेनकोट पहनकर डांस भी किया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश्वर शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजनों से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। हमें अपने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ इन गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए।”

इस दौरान पूरे स्कूल में नीले रंग की खूबसूरती और बारिश के मौसम का माहौल एक साथ देखने को मिला। सभी शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। वंही इस कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal