Home » News Update » गिरिडीह शहर और मुफ्फसिल के जर्जर सड़कों को लेकर भाकपा माले ने जेपी चौक में किया प्रदर्शन।

गिरिडीह शहर और मुफ्फसिल के जर्जर सड़कों को लेकर भाकपा माले ने जेपी चौक में किया प्रदर्शन।

उपायुक्त गिरिडीह को सभी छ जर्जर रोड का लिस्ट बनाकर दिया गया ज्ञापन

गिरिडीह: जिला अंतर्गत पचम्बा फोर लेन, पचम्बा रेलवे पुल रोड, न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन रोड, डांडेडीह रेलवे पुल, दुखिया महादेव रोड, चैताडीह सदर अस्पताल मेन गेट के सामने की पचम्बा बाईपास रोड सहित कई प्रमुख सड़कों की जर्जर स्थिति और निर्माण कार्यों में हो रही अतिदेरी को लेकर आज भाकपा (माले) की टीम ने जेपी चौक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जमकर नारेबाजी की गई।

शुक्रवार को माले नेता राजेश सिन्हा के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में लोगों ने जे.पी. चौक में प्रतिनिधि, प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गिरिडीह के आम नागरिक लंबे समय से इन सड़कों की बदहाल स्थिति से परेशान हैं, लेकिन प्रतिनिधि, विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। वहीं सड़कों की मरम्मत और निर्माण में हो रही देरी दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रही है। इस प्रदर्शन के दौरान

भाकपा माले ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य नहीं शुरू किया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

इस मौके पर भाकपा माले के नौशाद आलम, इम्तियाज, तबारक एकराम, चुन्नू, निशांत भास्कर, मजहर, शहबाज, कैफ़ी अमन, गांधी, गुफरान, अकरम आलम, रियाज, सोनू, विवेक आदि उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal