Home » News Update » केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में हर्षोल्लास से स्टेम सप्ताह मनाया गया।

केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में हर्षोल्लास से स्टेम सप्ताह मनाया गया।

बेरमो: केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में 14-19 जुलाई तक केन्द्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशानुसार विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना का प्रसार करने हेतु स्टेम सप्ताह पूरी भव्यता से मनाया गया। जिसमें प्रथम दिन शुभारम्भ विद्यालय के प्राचार्य डॉ बीआर डे ने किया। जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्टेम कार्यक्रम की आवश्यकता, उपयोगिता और महत्व पर विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम की समन्वयक विज्ञान शिक्षिका सोनिया कर्ण ने पूरे सप्ताह स्टेम के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। और छात्रों द्वारा साइंस मॉडल का प्रदर्शन किया गया। स्टेम सप्ताह के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीवीसी परियोजना के वरीय प्रबंधक (एम.) मनीष कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को स्टेम अर्थात् विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथेमेटिक्स की उपयोगिता को समझना चाहिए। आज के युग में वैज्ञानिक शिक्षा की महती भूमिका है। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र पीयूष कुमार जो मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित थे उन्होंने अपनी सफलता का सफ़र विद्यार्थियों के साथ साझा किया। अनुशासन एवं समय प्रबंधन के गुण सिखाए। विद्यालय के प्राचार्य डॉ बीआर डे ने मुख्य अतिथि मनीष कुमार चौधरी एवं मुख्य वक्ता पीयूष कुमार के द्वारा विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान शिक्षिका सोनिया कर्ण ने एवं धन्यवाद ज्ञापन विभा रानी श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal