Home » News Update » विधायक चंदनकियारी ने धारा-87 के लंबित मामलों को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन।

विधायक चंदनकियारी ने धारा-87 के लंबित मामलों को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन।

डीसी ने मामले में संज्ञान लेते हुए एएसओ के साथ समीक्षा बैठक करने की कहीं बात, किसानों को नहीं होगी अनावश्यक परेशानी।

बोकारो: चंदनकियारी विधायक उमाकान्त रजक ने शनिवार को उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा से मुलाकात कर भू-अधिकार संबंधी धारा-87 के तहत वर्षों से लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए ज्ञापन सौंपा।

 

उन्होंने कहा कि भूमि विवादों के मामलों में किसानों को बार-बार कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे वे अत्यधिक परेशान हैं। इन मामलों में तारीख-दर-तारीख मिलती रहती है और न्याय की प्रक्रिया अत्यधिक विलंबित हो रही है।

 

ज्ञापन प्राप्त करते हुए उपायुक्त ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए सहायक बंदोबस्ती पदाधिकारी (एएसओ) के साथ समीक्षा बैठक कर धारा-87 के मामलों की शीघ्र सुनवाई और निष्पादन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए मामलों की सुनवाई में तेजी लाई जाएगी।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal