Home » News Update » वाहन जांच अभियान चलाकर डीटीओ ने वसूला 1.20 लाख रुपए का जुर्माना।

वाहन जांच अभियान चलाकर डीटीओ ने वसूला 1.20 लाख रुपए का जुर्माना।

चास थाना क्षेत्र अंतर्गत पेटरवार प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय राज्यमार्ग संख्या 320 पर का मामला, कुल 23 वाहनों का किया जांच।

कुल 05 वाहनों से परिवहन नियमों की अनदेखी को लेकर वसूला जुर्माना।

बोकारो: राष्ट्रीय राज्यमार्ग 320 पर पेटरवार थाना क्षेत्र पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा आज दिनांक 19 जुलाई, 2025 को चलाएं गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान कुल 05 वाहनों से 1.20 लाख रुपए का जूर्माना लिया गया। उक्त वाहन जांच अभियान बैठक में उपायुक्त अजय नाथ झा द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में किया गया।

उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना सेजवलकर द्वारा जांच अभियान चलाकर मोटरवाहन अधिनियम के विभिन्न नियमों के उल्लंघन में कुल 05 वाहन से 1.20 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।

डीटीओ के नेतृत्व में अभियान के तहत कुल 23 वाहनों की जांच की गई, जिसमें फिटनेस सर्टिफिकेट, रिफ्लेक्टिव टेप, ओवर लोडिंग एवं टैक्स फेल होने को लेकर 05 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।

साथ ही डीटीओ वंदना सेजवलकर ने पेटरवार प्रखंड के विभिन्न जगहों पर दो पहिया वाहनों सहित चार पहिया वाहनों की जांच की गई, जिसमें हेलमेट, रजिस्ट्रेशन, पॉल्यूशन, लाइसेंस, सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टिव टेप सहित अन्य की जांच की। इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के साथ चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने का निर्देश दिया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal