Home » News Update » डीपीएस में पाँच दिवसीय खो-खो खेल प्रतियोगिता 2025 का हुआ समारोह पूर्वक समापन।

डीपीएस में पाँच दिवसीय खो-खो खेल प्रतियोगिता 2025 का हुआ समारोह पूर्वक समापन।

गिरिडीह: डीपीएस में पाँच दिवसीय खो-खो खेल प्रतियोगिता 2025 का हुआ समारोह पूर्वक समापन

शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह में सी०बी०एस०ई० क्लस्टर का पाँच दिवसीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह पूर्वक हुआ। यह खेल 15/07/2025 से 19/07/2025 तक चला। इस पांच दिवसीय खेल समारोह में झारखंड एवं बिहार के लगभग 1200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस समापन दिवस के सुअवसर पर चेयरमेन श्री बलजीत सिंह सनूजा, डायरेक्टर श्री त्रिलोचन सिंह सलूजा एवं सी०बी०एस०ई० पर्यवेक्षक श्री राजेश प्रसाद सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वंही

उपरोकत सभी अतिथियों द्वारा खेल विजेताओं को क्रमशः ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किया गया। इस मौके पर विद्यालय चेयरमेन बलजीत सिंह सलूजा ने बच्चों को खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिमा दिखाने की शुभकामना दी। पर्यवेक्षक श्री राजेश प्रसाद सिन्हा ने खेल समारोह को सुचारू रूप से संचालित किया। वे बधाई के पात्र है।

इस दौरान विद्यालय प्रिंसिपल डॉ० सोनी तिवारी विद्यालय के सर्वागीण विकाश के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहती है। यहाँ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

इस अवसर पर डॉ० सोनी तिवारी एवं उपप्राचार्य विकाश सिन्हा के दिशा निर्देश में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दिन-रात परिश्रम कर समारोह को सफल बनाया। ये सभी बधाई के पात्र है। खेल शिक्षक अली सर ने कठिन अभ्यास कराकर विद्यालय बच्चों को विजेता बनाया। दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह के छात्र-छात्राओ ने अंडर 14 में तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं विद्यालय का मान बढ़ाया।

वही कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर त्रिलोचन सिंह सलूजा ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं बच्चों के उज्जवल भविष्यू की शुभकामना दी।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal