बोकारो: माननीय मुख्य सचिव, झारखंड अलका तिवारी एवं माननीय पूर्व मुख्य सचिव, झारखंड डी. के. तिवारी का रविवार को बोकारो जिला बॉर्डर (तेलमच्चों ब्रिज समीप) पर उपायुक्त अजय नाथ झा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
माननीय मुख्य सचिव अपने यात्रा के क्रम में धनबाद से रांची लौट रही थीं।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर निदेशक मेनका, एसी मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, एनडीसी प्रभाष दत्ता, प्रोटोकॉल पदाधिकारी पियूष एवं सहायक जन सम्पर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
