कान्हाचट्टी(चतरा) जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के चिरीदीरि पंचायत अंतर्गत बेलाटाढ गांव में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दीपक सिंह और मंडल अध्यक्ष हेमराज साव की अगुवाई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पंचायत स्तर पर नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें मोहम्मद महताब को पंचायत अध्यक्ष, मोहम्मद फयाज और मोहम्मद इबादुरामन को उपाध्यक्ष, तथा अभय कुमार राम, आनंद कुमार भारती, सागर कुमार, अक्षय कुमार, अजीत कुमार राम, बब्लू कुमार दास, रंजन कुमार, संदीप कुमार और सनी कुमार दास को महासचिव नियुक्त किया गया।
पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद महताब ने बैठक में कहा कि उनकी प्राथमिकता कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और गठबंधन को और सशक्त बनाने की होगी। उन्होंने यह भी वादा किया कि वह हमेशा जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
यह बैठक स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की संगठनात्मक ताकत को बढ़ाने और जनता के बीच पार्टी की पहुंच को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
मो शाहबान की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
