Home » News Update » सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हर किशन जी महाराज का प्रकाश दिवस मुख्य गुरुद्वारा गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हर किशन जी महाराज का प्रकाश दिवस मुख्य गुरुद्वारा गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

गिरिडीह: सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हर किशन जी महाराज का प्रकाश दिवस मुख्य गुरुद्वारा गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हरकिशन देव जी महाराज का प्रकाश दिवस स्टेशन रोड स्थित गिरिडीह मुख्य गुरुद्वारे में गुरु पर्व के रूप में पूरे हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मुख्य गुरुद्वारे में सिख श्रद्धालुओं का आना लगा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका। इसे लेकर गुरुद्वारे में सुबह से ही शब्द कीर्तन का दौर जारी रहा इस मौके पर यमुनानगर हरियाणा से आए भाई प्रीतम सिंह और उनकी पार्टी द्वारा शब्द कीर्तन प्रस्तुत किए गए ।जिसका श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद उठाया। वहीं इस दौरान भव्य रूप से लंगर का भी आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोगों ने भी लंगर छका। वंही इस मौके पर श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के प्रधान डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने सभी गिरिडीह वासियों को श्री गुरु हरकिशन देव जी महाराज के प्रकाश दिवस की बधाई दी, तथा उनके जीवनकाल के बारे में बताया।

इस पूरे गुरु पर्व के कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के प्रधान डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया, सचिव सरदार नरेंद्र सिंह शममी, डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा, सरदार देवेंद्र सिंह, सरदार चरणजीत सिंह सलूजा,सरदार भूपेंद्र सिंह दुआ, सरदार परमजीत सिंह दुआ,सरदार चरणजीत सिंह सलूजा, कुशल सलूजा सहित कई गणमान्य लोग का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal