Home » News Update » अतिथि भवन तेनुघाट में आजसू पार्टी की बैठक सम्पन्न, लिए गए कई निर्णय।

अतिथि भवन तेनुघाट में आजसू पार्टी की बैठक सम्पन्न, लिए गए कई निर्णय।

तेनुघाट: आजसू पार्टी की मजबूतीकरण एवं 26 जुलाई को बोकारो में होने वाले कार्यकर्ता मिलन समारोह को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को अतिथी भवन तेनुघाट में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो सहित अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि गोमिया में भले ही हमलोग चुनाव हार गए हैं, लेकिन इसके बावजूद भी हमारे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के जोश और उत्साह में कोई कमी नही आई है। आने वाले दिनों में हम और मजबूती के साथ उतरेंगे।कार्यकर्ता धैर्य बनाये रखें, आने वाला दिन आपका होगा। केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि आजसू, माटी से जुड़े लोगों की पार्टी है। जो संघर्ष और सहनशीलता के लिए जानी जाती है। और जिस पार्टी में माटी से जुड़े लोग रहते हैं, वो पार्टी कभी कमजोर नहीं हो सकती है। इसलिए कार्यकर्ता धैर्य बनाए रखे, निश्चित तौर से आने वाला दिन हमारा होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के गोमिया प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो और संचालन प्रखंड सचिव मिन्हाज अंसारी ने किया। मौके पर जिप सदस्य अरविंद करमाली, संदीप स्वर्णकार, सोहित प्रसाद, छोटू साव, सुनील यादव, पंकज चौधरी, बसंती देवी आदि मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal