Home » News Update » मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

झारखंड: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, के. रवि कुमार ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि राज्य में मतदान केंद्रों के नजरी–नक्शा बनाने एवं जियो फेंसिंग करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान यह भी सुनिश्चित करना है कि मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर से कम की दूरी तय करनी हो साथ ही एक मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता न हो। इसके साथ ही मतदान केंद्र के विखंडन के दौरान इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि एक परिवार या एक टोले के मतदाताओं को अलग अलग मतदान केंद्र पर जाना न पड़े।

वहीं उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों ने कहा कि आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी महोदय द्वारा वीसी के माध्यम से गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) 2026 को लेकर दिए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी ली गई तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। रंथू महतों ने बताया कि भारत के मतदाता होने के लिए तीन अर्हता निर्धारित किए गए है जिसमें भारत का नागरिक होना, 18 वर्ष की आयु होना एवं देश के किसी भी क्षेत्र का सामान्य निवासी होना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है कोई भी योग्य मतदाता छूटे न और कोई भी अवैध व्यक्ति मतदाता सूची में न जुड़े। उन्होंने कहा कि सुपरविजन का कार्य जारी है। साथ ही निर्वाचन से जुड़े कार्यों को शीघ्रता पूर्वक करने का निर्देश सभी संबंधित बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ व ऑपरेटर्स को दिया गया है। साथ ही बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ की रिक्तियों को लेकर भी कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान जिला स्तर से सभी निर्वाचन शाखा के अधिकारी व सभी ऑपरेटर्स समेत अन्य उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal