Home » News Update » आगामी 10 अगस्त को होने वाले लवकुश जयंती समारोह का व्यापक प्रचार – प्रसार।

आगामी 10 अगस्त को होने वाले लवकुश जयंती समारोह का व्यापक प्रचार – प्रसार।

गिरिडीह: आगामी 10 अगस्त को होने वाले लवकुश जयंती समारोह का व्यापक प्रचार – प्रसार करने हेतु मंगलवार को कुशवाहा संघ गिरिडीह की जिलास्तरीय टीम द्वारा संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रनारायण प्रसाद के नेतृत्व में डुमरी, सरिया और बिरनी प्रखण्ड के कई गाँवों में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने अपने कुशवाहा समाज के लोगों से सम्पर्क स्थापित कर उन्हें उक्त समारोह में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया और साथ ही संघ की नीतियों, उद्देश्यों तथा कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान आम कुशवाहों का संघ के प्रति जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला और सभी लोग संघ के साथ जुड़कर समाजहित के कार्य करने को प्रेरित हुए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष इन्द्रनारायण प्रसाद के अलावा जिला कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा, जिला महामंत्री ओमप्रकाश महतो, जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, पूर्व जिला महामंत्री सुरेन्द्र कुशवाहा, जिला छात्रावास प्रभारी रामदेव वर्मा, जिला प्रवक्ता राजेन्द्र प्रसाद, बेंगाबाद प्रखण्ड अध्यक्ष पवन वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र वर्मा, डुमरी प्रखण्ड अध्यक्ष जमुना महतो, सरिया प्रखण्ड अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा, सरिया प्रखण्ड महामंत्री लक्षमण वर्मा, शिक्षक महेश वर्मा, प्रकाश वर्मा, रीतलाल वर्मा, मुकेश वर्मा, जगदीश महतो, कार्तिक प्रसाद, सुनील वर्मा, गुरुगोविंद कुशवाहा समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal