टंडवा (चतरा): मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे थाना क्षेत्र के किसुनपुर में बारिश के दौरान हुई जोरदार वज्रपात के चपेट में आने से सियानी उर्फ मधवापुर की रहने वाली 45 वर्षीया बिलासो देवी पति महादेव महतो की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं साथ में काम कर रही उसकी 32 वर्षीय गोतनी बुंदिया पति सरयु महतो घायल हो गई जिसे प्राथमिक उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया जो खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका अपनी गोतनी के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इस संदर्भ में पूछे जाने पर प्रत्यक्षदर्शी योगेन्द्र मिश्रा ने बताया कि वे अपने खेत में थे जहां से करीब 50 मीटर की दूरी पर हीं वज्रपात हुआ। वहीं झटका लगने से वे गिर गये थे। आस पास के लोगों को तत्काल सूचना दिये जाने पर गंभीर अवस्था में खेत से उठाकर इलाज हेतु ले जाने के दौरान हीं उसने दम तोड़ दिया। मृतका के गर्दन में गहरा काला निशान दिखाई दे रहा है। घटना से शोकाकुल परिजनों के आर्तनाद से लोगों की आंखें नम एवं पूरे गांव में शोक की लहर है। बहरहाल ,घटना की सूचना पाकर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ने घटनास्थल में चौकीदार मकशूद अंसारी को तत्काल भेजा गया। बताया गया कि सुबह में पोस्टमार्टम के लिये ले जाया जायेगा। स्थानीय मुखिया सह झामुमो जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन उर्फ सोनू सिन्हा, महेंद्र महतो, मनोज पाठक, जगदीश महतो, संतोष प्रजापति, प्रभु महतो, महावीर महतो समेत अन्य ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
