Home » News Update » हंटरगंज थाना में लगा मध्यस्ता शिविर कई मामले का निष्पादन।

हंटरगंज थाना में लगा मध्यस्ता शिविर कई मामले का निष्पादन।

हंटरगंज(चतरा): हंटरगंज थाना परिसर में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चतरा के तत्वधान में निःशुल्क मध्यस्थता शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में हंटरगंज थाना सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार, एसआई वीर बहादुर सिंह और राजदेव पाण्डे मौजूद थे।इस शिविर में थाना क्षेत्र के कनोदी, चकला, केदलीकला, गेरुआ , कोसमाही समेत अन्य गांवों से लोग अपने अपने मामले लेकर पहुंचे थे। इनमें मारपीट, चापानल को लेकर दो भाइयों में लड़ाई, पति-पत्नी के विवाद समेत अन्य कई मामले शामिल थे। पुलिस पदाधिकारीयों और पीएलवी ने दोनों पक्षों की बात सुनी और समझा-बुझाकर मध्यस्थता कराया। मौके पर उपस्थित लोगो को नि:शुल्क कानूनी जानकारी दी गई। इस संबंध में पीएलवी अजय कुमार दास ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार(झालसा) के निर्देश पर हंटरगंज थाना परिसर में नि:शुल्क मध्यस्थता सह कानूनी जानकारी लगाया गया है ।इस मध्यस्थता शिविर में मारपीट,जमीन,पैसा लेन-देन समेत अन्य मामले को मध्यस्थता कराया जाता है तथा झालसा के द्वारा मिलने वाली कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दिया जाता है।

लोग कोर्ट का चक्कर काटने से बच रहे हैं।

पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह का आयोजन होता है, जिसमें क्षेत्र में कई छोटे-बड़े मामलों का निपटारा त्वरित किया जाता है। ग्रामीण इलाकों से आए लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होता है। लोग कोर्ट का चक्कर काटने से बचते हैं। इस शिविर में पुलिस पदाधिकारियों के अलावे दर्जनों ग्रामिण मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal