Home » News Update » उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जनता दरबार शिकायतों की समीक्षा बैठक।

उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जनता दरबार शिकायतों की समीक्षा बैठक।

चतरा: बुधवार को उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया, वन विभाग, पुलिस विभाग सहित सभी विभागों के कार्यालय प्रधान ऑनलाइन शामिल हुए।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य जनता दरबार और डाक के माध्यम से प्राप्त शिकायतों व आवेदनों की विभागवार गहन समीक्षा कर लंबित मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना था। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हो और आवेदकों को फोन या पत्राचार के माध्यम से समाधान की स्थिति की जानकारी दी जाए।

 

उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि शिकायतों का त्वरित निपटारा प्रशासन की जवाबदेही और पारदर्शिता को दर्शाता है। उन्होंने स्थलीय जांच की आवश्यकता वाले मामलों में समयबद्ध तरीके से टीम भेजकर निष्पक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal