Home » News Update » जिम्स अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज कोलकाता द्वारा गिरिडीह में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।

जिम्स अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज कोलकाता द्वारा गिरिडीह में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।

गिरिडीह: बुधवार को जिम्स अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज कोलकाता द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट को लेकर प्रशिक्षण होटल संगम गार्डन गिरिडीह में आयोजित किया गया। एक दिवसी चले प्रशिक्षण शिविर में बतौर विशेषज्ञ एवं अतिथि डॉ सोन्सो दास एवं डॉ सुदर्शन चक्रवर्ती उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए ग्रामीण चिकित्सक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ संजय यादव ने बताया कि यह प्रशिक्षण उन तमाम प्रैक्टिशनर को दिया जा रहा है जो गांव-गांव में जाकर मरीजों का प्राथमिक उपचार करते हैं।

डॉ यादव ने यह भी बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से यह बताया गया कि किस तरह हार्ट अटैक आने से मरीज को तत्काल राहत दी जा सकती है। इसको प्रैक्टिकल के माध्यम से भी करके दिखाया गया और डेमो भी दिखाया गया कि किस तरह से इसका लाभ मरीज को तुरंत मिल सकता है।

उन्होंने बताया कि कोरोना काल में यदि ग्रामीण चिकित्सक नहीं होते तो न जाने कितने लोगों की जान चली जाती यह कह पाना बहुत ही मुश्किल है, क्योंकि वह समय ऐसा था जब बड़े-बड़े अस्पतालों में मरीजों को भरती नहीं लिया जा रहा था और दूसरी ओर ग्रामीण चिकित्सक जान पर खेल कर ऐसे मरीजों का जान बचाने में अपनी भूमिका निभा रहे थे।

इस प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस

अवसर पर पर डॉक्टर मनोज यादव, डॉ जय कृष्ण सिंह, डॉक्टर फारूक अंसारी, डॉ लक्ष्मण दास, डॉक्टर संतोष लाल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और चिकित्सकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal