Home » News Update » गिरिडीह मेंअस्मिता खेलो इंडिया वूमेंस योगासना सिटी लीग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया गया आयोजन।

गिरिडीह मेंअस्मिता खेलो इंडिया वूमेंस योगासना सिटी लीग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया गया आयोजन।

गिरिडीह: जिला योगासना स्पोर्ट संघ की प्रेस कॉन्फ्रेंस इनडोर स्टेडिम में में सम्पन्न हुई और गिरिडीह में 27 जुलाई को होने वाले अस्मिता योगासन खेलो इंडियन वूमेंस सिटी लिग की विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि यह प्रतियोगिता सिर्फ महिलाओ के लिए है। महिलाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा पूरे भारत में कराया जा रहा है और पूरे झारखंड में इस तरह का खेल का आयोजन करने अवसर योगासना भारत और झारखंड योगासना स्पोर्ट संघ के द्वारा गिरिडीह को दिया गया है।

इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से लगभग 300 महिला योगा खिलाड़ी भाग लेने आयेगी।

वहीं जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन गिरिडीह के इनडोर स्टेडिम में होना है और ये प्रतियोगिता बिल्कुल निःशुल्क है और ये प्रतियोगिता अंडर 18 वर्ष और ओवर 18 वर्ष के आयु वर्ग में कराया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों को जोनल प्रतियोगिता खेलने का अवसर मिलेगा जहां सरकार द्वारा कैस प्राइज भी दिया जाता है। इसलिए उन्होंने गिरिडीह योग के महिला खिलाड़ियों से आग्रह किया कि इस अवसर का लाभ उठाए और ज्यादा से ज्यादा भाग ले।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा, महासचिव अमित स्वर्णकार के अलावा दयानंद जयसवाल, सोनी कुमारी, रोहित श्रीवास्तव, नितेश नंदन, रणधीर गुप्ता, अनिल सिंह, उत्कर्ष गुप्ता उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal