Home » News Update » गिरिडीह प्रेरणा शाखा डी, क्लब द्वारा विशेष सेवा शिविर आयोजित

गिरिडीह प्रेरणा शाखा डी, क्लब द्वारा विशेष सेवा शिविर आयोजित 

गिरिडीह – झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के 25 गौरवशाली वर्षों के आगमन पर, मारवाड़ी युवा मंच की महिला इकाई गिरिडीह प्रेरणा शाखा द्वारा एक विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 135 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क शुगर, बीपी और वज़न जांच की सुविधा प्रदान की गई।

यह आयोजन पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मोदी, पूर्व प्रांतीय महामंत्री बांके बिहारी शर्मा, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय महामंत्री कृष्णा अग्रवाल के सम्मान एवं मार्गदर्शन को लेकर समर्पित रहा।

इस कार्यक्रम की सफलता में जिनका योगदान सराहनीय रहा वो है मंडल 5 उपाध्यक्ष रिया अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष सोनू चौधरी, सचिव बरखा बालासिया, कोषाध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल, सदस्य – पूजा बालासिया का सारहणीय सहयोग रहा। इस मौके पर बताया गया कि जब सेवा बन जाए संस्कार, तभी समाज पाता है नया आधार। इसी संकल्प के साथ यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जांच का माध्यम बना, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदना का उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal