Home » News Update » गिरिडीह जिले केसरिया में बिजली कटौती के खिलाफ आंदोलन की तैयारी

गिरिडीह जिले केसरिया में बिजली कटौती के खिलाफ आंदोलन की तैयारी

सरिया को मिले निर्बाध आपूर्ति वरना ग्रिड को करेंगे ठप्प

Giridih: गुरुवार को विद्युत संघर्ष समिति सरिया व सरिया व्यवसायिक संघ के साथ जैन धर्मशाला, सरिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सरिया क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती के मुद्दे पर चर्चा की गई और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। व्यवसायिक संघ सरिया व विद्युत संघर्ष समिति सरिया ने विद्युत विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरिया में पावर ग्रिड होने के बावजूद यहां भारी कटौती की जा रही है, जबकि अन्य क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति सामान्य है। इस दौरान व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष संजय मोदी व रामपति प्रसाद ने कहा कि विद्युत विभाग का यह रवैया किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है। इसपर जल्द सुधार हो अन्यथा विभाग उग्र आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहे, हमारे ही क्षेत्र में ग्रिड लगाकर अन्य क्षेत्रों को सामान्य विद्युत आपूर्ति हों रही है और सभी मूकदर्शक बने बैठे है।

वहीं समिति के अध्यक्ष विशाल गंभीर और सचिव जिम्मी चौरसिया ने कहा कि अगर अगले तीन दिनों में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं की गई, तो सरिया क्षेत्र और बाजार के लोग सड़कों पर उतरकर रांची-दुमका मुख्य मार्ग को अनिश्चितकालीन जाम करेंगे। इस अवसर पर

व्यवसायिक संघ सरिया व समिति ने स्थानीय प्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाए और कहा कि वे इस मुद्दे पर संज्ञान लेने में नाकाम रहे हैं सिर्फ वोट के लिए सरिया के लोगो को याद किया जाता है। अगर बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं की गई, तो सरिया क्षेत्र और बाजार के लोग सड़कों पर उतरकर रांची-दुमका मुख्य मार्ग को अनिश्चितकालीन जाम करेंगे व साथ ही सरिया के लोगो ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे सरिया पावरग्रिड से विद्युत आपूर्ति को बाधित कर देंगे। ताकि सरिया में बिजली नहीं तो कही भी विद्युत आपूर्ति नहीं होने दी जाएगी।

मौके पर संजय मोदी, विशाल गंभीर, जिम्मी चौरसिया, रामपति प्रसाद, विनोद मंडल, राहुल गंभीर, सैंकी सोनी, मनोज वर्मा, मंटू गुप्ता, विशाल सलूजा, अली अहमद, सचिन जैन, आशु सलूजा, अम्बर जैन,

विक्की जैन, शंकरानन्द मिश्रा, सपन घोष, मोहन गुप्ता, विशाल गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद सिंह आदि कई लोग मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal