Home » News Update » दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में 119 युवाओं का चयन, 363 शॉर्टलिस्ट

दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में 119 युवाओं का चयन, 363 शॉर्टलिस्ट

चतरा: झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, चतरा द्वारा चतरा कॉलेज के समीप हैलीपैड मैदान में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करना था।

कार्यक्रम में चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास और उपायुक्त कीर्तिश्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। दीप प्रज्वलन के साथ मेले का उद्घाटन हुआ, जिसके बाद अतिथियों ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और युवाओं से संवाद किया।

मेले की उपलब्धियाँ 21 प्रतिष्ठित कंपनियों ने निर्माण, सुरक्षा, उत्पादन, रिटेल, हेल्थ और आईटी जैसे क्षेत्रों में भाग लिया।1678 रिक्तियों के लिए ऑन-द-स्पॉट साक्षात्कार आयोजित किए गए।119 अभ्यर्थियों का तत्काल चयन, 363 को शॉर्टलिस्ट किया गया।युवा-युवतियों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

उपायुक्त कीर्तिश्री ने कही, यह मेला युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार दिलाने का महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

सांसद और विधायकों ने मेले को युवाओं और कंपनियों के बीच सेतु बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की नई संभावनाएँ खोल रहे हैं।

मेले में काउंसलिंग, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और प्राथमिक चयन प्रक्रिया भी हुई। जिला नियोजन पदाधिकारी, श्रम विभाग के अधिकारी, कंपनियों के प्रतिनिधि और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal