गुरुवार को गिरिडीह जिले के पचंबा चौक पर झारखंड लोककल्याण मोर्चा (JLKM) के कार्यकर्ताओं द्वारा झूठे केस और एफआईआर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। पचंबा थाना प्रभारी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए उनका पुतला दहन किया गया और झूठी एफआईआर को अविलंब वापस लेने की मांग की गई। 
इस मौके पर JLKM पार्टी के सक्रिय सदस्य मोहम्मद असलम, इमरान अंसारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। टावर चौक से प्रदर्शन की शुरुआत हुई और पचंबा चौक पर समापन हुआ।
वहीं दूसरी ओर, पुतला दहन की इस कार्रवाई की कई गणमान्य नागरिकों, महिलाओं और समाजसेवियों ने इस प्रदर्शन की कड़ी निंदा की। उनका कहना था कि कानून के खिलाफ इस प्रकार की सार्वजनिक गतिविधि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ सकती है। इस निंदा में बीजेपी, झा.मु.मो., कांग्रेस समेत अन्य दलों के प्रतिनिधि एवं समाजसेवी शामिल हुए।
इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य जनों में पवन कंधवे, समाजसेवी इस्तियाक उर्फ लालो, विनय खेतान, हाजी सिराज अंसारी, प्रेरणा तिवारी, महताब मिर्जा, रेखा कुमारी, प्रवीण यादव, सुमिता देवी, सक्ती देवी, पूनम कुमारी समेत कई महिलाएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
इस दौरान कई लोगों ने यह भी बताया कि पचंबा थाना प्रभारी हमेशा एक्टिव मोड में रहते हैं और हाल ही में मुहर्रम और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान पूरे इलाके में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। इस मौके पर लोगों ने पचंबा थाना प्रभारी द्वारा निभाई गई जिम्मेदारियों के लिए लोगों ने आभार प्रकट किया।
वंही मौके पर समाज के बुद्धिजीवियों ने प्रशासन से भी मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
