Home » News Update » शिव मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, पुजा व जलाभिषेक को लेकर लगी रही लंबी कतार।

शिव मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, पुजा व जलाभिषेक को लेकर लगी रही लंबी कतार।

पत्थलगड़ा/चतरा: सावन की पावन माह के तीसरी सोमवारी को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा अर्चना व जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं कि उमड़ी भीड़। रविवार को सुहागिन महिलाएं एवं कुमारी कन्या ने नहाए खाए के रस्में निभाए और सोमवार के अहले सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में शिव भक्तों पहुंचकर भगवान भोलेनाथ पर जिलभिषेक व पूजा अर्चना किए। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल व पर्यटक स्थल मां भगवती मंदिर लेम्बोईया, मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर नावाडीह में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। जिसे देखते मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा विशेष व्यवस्था की गई। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में पुजारियों के द्वारा वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा अर्चना कराई गई। वहीं शिव मंदिरों में बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है। हर हर महादेव। जय भगवान भोलेनाथ के नारे से गूंज उठा मंदिर परिसर। मौके पर नावाडीह स्थित मोरशेरवा मंदिर के प्रबंधक समिति ने बताया कि सावन सप्तमी के दिन महाउत्सव की आयोजन की जाएगी। जिसे लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। सुहागिन महिलाएं एवं कुमारी कन्या ने सोमवार को निर्जल उपासना रखकर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर अपने घर परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal