Home » News Update » सहायक श्रमायुक्त गिरिडीह, प्रवीण कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया, श्रमिकों के हितों की रक्षा को बताया पहला उद्देश्य।

सहायक श्रमायुक्त गिरिडीह, प्रवीण कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया, श्रमिकों के हितों की रक्षा को बताया पहला उद्देश्य।

गिरिडीह: सहायक श्रमायुक्त के रूप में प्रवीण कुमार ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में एक साधारण स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें श्रम विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज की। तत्कालीन सहायक श्रमायुक्त रवि शंकर ने प्रवीण कुमार को प्रभार सौपा। यहां बता दे कि प्रवीण कुमार सहायक श्रमायुक्त धनबाद के पद पर पदस्थापित है और सहायक श्रमायुक्त गिरिडीह के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

इस दौरान सहायक श्रमायुक्त ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात कहा कि “श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान तथा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों और श्रमिक संगठनों से संवाद कायम कर श्रम कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

इस मौके पर कार्यभार ग्रहण के अवसर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया ।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal