Home » News Update » जले ट्रांसफार्मर बदलने की आम लोगों की बातें अनसुनी कर रहा बिजली विभाग- फॉरवर्ड ब्लॉक

जले ट्रांसफार्मर बदलने की आम लोगों की बातें अनसुनी कर रहा बिजली विभाग- फॉरवर्ड ब्लॉक

गिरिडीह: ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की अगवाई में कई ट्रांसफार्मर जले गांवों के लोगों ने डांड़ीडीह स्थित बिजली विभाग जाकर विद्युत अधीक्षण अभियंता को तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने सहित अन्य मांगों को से युक्त एक ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अगवाई पूर्व जिप सदस्य सह फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक राजेश यादव कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, कई महीने बीत जाने पर भी बिजली विभाग सभी गांवों का जला ट्रांसफार्मर समय पर बदली नहीं कर पा रहा। इसकी वजह भी बहुत साफ है कि, इतने बड़े जिले में एकमात्र ट्रांसफॉर्मर रिपेयर वर्कशॉप (टी.आर.डब्ल्यू) कार्यरत है, जो नाकाफी है। यही नहीं, प्रायः देखा जा रहा है कि जहां पर भी पैरवी और पहुंच होती है वहां के ट्रांसफार्मर तुरंत बदल जाते हैं, लेकिन जिन गांवों के लोग ऐसा नहीं कर पाते उनकी ट्रांसफार्मर बदलने की समस्या अनसुनी कर दी जाती है। यह सरासर गलत है। वंही उन्होंने लिखित रूप से बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की, कि कंप्लेन आने पर एक ‘डिमांड लिस्ट’ बनाकर ट्रांसफार्मर बदलने का काम किया जाए। साथ ही, सरकार तथा उच्च अधिकारियों को लिखकर जिले में कम-से-कम अनुमंडल स्तर पर टी.आर.डब्ल्यू स्थापित किया जाए।

इस दौरान श्री यादव ने मौजूदा स्थिति के लिए सरकार तथा संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान मुख्य रूप से गिरिडीह प्रखंड फारवर्ड ब्लाक के प्रभारी मनोज यादव, सेनादोनी पंचायत प्रभारी पंकज वर्मा सहित गांगो कुमार मंडल, रामधनी मंडल, संदीप मंडल, हर्षित मंडल, रूपेश मंडल, नुनुमन मंडल, उमेश मंडल, कारू राय, सकलदेव मंडल, रीना देवी, प्रमिला देवी, सोनिया देवी, गुड़िया देवी सहित अन्य मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal