Home » News Update » सिमरिया सलगी प्लस टू विद्यालय में छात्राओं को मेडिकल किट वितरण

सिमरिया सलगी प्लस टू विद्यालय में छात्राओं को मेडिकल किट वितरण

सिमरिया(चतरा)जिले के सिमरिया प्रखंड के प्लस टू विद्यालय सलगी में स्वयंसेवी संस्था सुभाष वेलफेयर सोसाइटी ने कक्षा 9, 10 और 11 की छात्राओं के लिए मेडिकल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर संस्था के सचिव सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि उनकी संस्था जनहित के विभिन्न कार्यों में सक्रिय है और किशोरियों के लिए स्टेफ्री मेडिकल किट वितरण को अभियान के रूप में चला रही है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल रजक और शिक्षिका किरण कुमारी ने स्टेफ्री पैड की उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिक्षक सतेंद्र सिंह, दिलिप कुमार महतो, राजेश कुमार, सुनिल कुमार राम, वसीम अहमद, पवन कुमार सिंह, मुकेश कुमार, शारदा देवी और सोनिया कुमारी उपस्थित थे।यह पहल छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal