Home » News Update » टंडवा चुंदरु धाम में सूर्य मंदिर नवनिर्माण के लिए महाबैठक, गणेश महोत्सव में होगा भूमि पूजन

टंडवा चुंदरु धाम में सूर्य मंदिर नवनिर्माण के लिए महाबैठक, गणेश महोत्सव में होगा भूमि पूजन

टंडवा(चतरा) प्रखंड के प्रसिद्ध चुंदरु धाम में सूर्य मंदिर के नवनिर्माण को लेकर मंगलवार को मंदिर विकास समिति की एक महाबैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों और आजीवन सदस्यों ने हिस्सा लिया। समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता की अध्यक्षता और सचिव अनिल दास के संचालन में हुई इस बैठक में मंदिर निर्माण पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भव्य सूर्य मंदिर का नवनिर्माण इसी वर्ष गणेश महोत्सव के दौरान शुरू होगा, जिसके लिए भूमि पूजन की तिथि निर्धारित की जाएगी। इसके लिए 1 अगस्त को बनारस से आचार्य को बुलाने पर सहमति बनी, जो मंदिर के भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त तय करेंगे।

साथ ही, आजीवन सदस्यता अभियान को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया गया। आजीवन सदस्यता शुल्क पूर्व की तरह 11,000 रुपये रखा गया है। अब तक केवल पुरुष ही आजीवन सदस्य बने थे, लेकिन अब महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी फैसला लिया गया।

बैठक में मंदिर परिसर में स्थित शिव लोक के सौंदर्यीकरण और टंडवा के प्रसिद्ध गणेश महोत्सव को मंदिर विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम में प्रेम विकास उर्फ मंटू सिंह, अक्षयवट पांडे, बासुदेव बंसत, बालकृष्ण यादव, जागेश्वर दास, नंदा थापा, शंकर गुप्ता, सुभाष गुप्ता, रंजीत गुप्ता, राजेंद्र नायक, अर्जुन दास, नकुल राम, विनोद प्रजापति, राजेश साव, बबलू गुप्ता, दिलीप गुप्ता, मुकेश प्रजापति, दीपक नायक सहित कई आजीवन सदस्य उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal