कान्हाचट्टी(चतरा) जिले के कांग्रेस नेता आशुतोष सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों ने सेवा और मानवता के कार्यों के साथ उत्सव मनाया। इसी कड़ी में कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह ने मंगलवार को हजारीबाग के सदर अस्पताल में एक जरूरतमंद मरीज के लिए स्वेच्छा से रक्तदान कर प्रेरणादायक पहल की।
रक्तदान के अवसर पर विक्रम सिंह ने कहा कि आशुतोष सिंह के जीवन में समाज सेवा सर्वोपरि रही है। उन्होंने बताया, हम उनके जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा दिवस के रूप में मनाते हैं। रक्तदान के माध्यम से किसी की जान बचाना सच्चे अर्थों में जन्मदिन की खुशी को सार्थक बनाता है। यह पहल न केवल सामाजिक सेवा की भावना को दर्शाती है, बल्कि अन्य लोगों को भी रक्तदान जैसे नेक कार्यों के लिए प्रेरित करती है।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
