Home » News Update » बैंक ऑफ इंडिया ने हंटरगंज में आयोजित किया वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम

बैंक ऑफ इंडिया ने हंटरगंज में आयोजित किया वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम

हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज प्रखंड के गेरुआ पंचायत सचिवालय में बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा द्वारा वित्तीय साक्षरता सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास पदाधिकारी मोहम्मद अहसान अहमद ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बैंक से जुड़ने के फायदे, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, शिक्षा लोन, डिजिटल बैंकिंग, व्हाट्सएप बैंकिंग और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। अहमद ने कहा, बीमा जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह आपदा के समय परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करता है। सभी को कम से कम एक बीमा योजना से अवश्य जुड़ना चाहिए।

कार्यक्रम में गेरुआ पंचायत के मुखिया दूधनाथ यादव, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक हितेश चौधरी, जेएसएलपीएल की सक्रिय महिला पूजा कुमारी, पंचायत सहायक ओम प्रकाश कुमार, बैंक मित्र सुहेल पांडे, वार्ड सदस्य सरवन कुमार ठाकुर, सविता देवी, सुषमा कुमारी सहित पंचायत के सभी प्रतिनिधि, सखी मंडल की सदस्याएं और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal