Home » News Update » देवघर बस हादसा: मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख व घायलों को 20-20 हजार रुपये मुआवजा, मंत्री इरफान ने की घोषणा

देवघर बस हादसा: मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख व घायलों को 20-20 हजार रुपये मुआवजा, मंत्री इरफान ने की घोषणा

Deoghar : देवघर के मोहनपुर प्रखंड स्थित जमुनिया चौक के पास एक बस हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वालों में बस चालक भी शामिल है। गुरुवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सदर अस्पताल और देवघर एम्स पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा भी मौजूद थे। मंत्री ने चिकित्सकों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए और सिविल सर्जन एवं एम्स निदेशक को विशेष निगरानी रखने को कहा।

डॉ. अंसारी ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को आपदा प्रबंधन कोष से 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को बाबा मंदिर कल्याण कोष से 20-20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। सभी घायलों का इलाज पूरी तरह निःशुल्क किया जा रहा है, जिसमें दवा, जांच और अन्य चिकित्सा सेवाएं शामिल हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि घायलों को इलाज के बाद घर भेजने और मृतकों के शवों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।

घटना के समय मौके पर सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी, एम्स निदेशक डॉ. सौरभ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी समेत स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal