Home » News Update » अगामी मानसून सत्र को लेकर माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा ने राज्य के वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

अगामी मानसून सत्र को लेकर माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा ने राज्य के वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

आज दिनांक-30.07.2025 को 11:30 बजे पूर्वाह्न में अगामी मानसून सत्र को लेकर माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा ने राज्य के वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

उक्त बैठक में माननीय संसदीय कार्य मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर भी उपस्थित रहे। वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक में माननीय अध्यक्ष महोदय ने कहा कि अगामी सत्र को ध्यान में रखते हुए, जिन पदाधिकारियों को उनके विभागों से माननीयों के प्रश्नो के उत्तर देने का दायित्व दिया गया है। वे इस बात का पूरा ख्याल रखेंगे कि उत्तर इस प्रकार हो कि जिस दृष्टिकोण से प्रश्न, पूछे गये है, उत्तर से सदन संतुष्ट हो पाये तथा माननीय मंत्री सदन में जो आश्वासन देते है उसकी गरिमा बरकरार रहनी चाहिए। उन्होने यह भी कहा कि सदन के कार्यवाहियों के दौरान पदाधिकारी दीर्घा में वरीय पदाधिकारी अवश्य रूप से उपस्थित रहे। प्रश्नो के उत्तर सभा सचिवालय को चार बजे अपराह्न तक उपलब्ध करा दिये जाय तथा जिन विभागों का विधेयक उपस्थापन होना हो ससमय सभा सचिवालय को विभाग उपलब्ध कराये ताकि माननीय सदस्यों को विधेयकों के अध्ययन करने का समय मिलें। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री ने भी वरीय पदाधिकारियों को यह निदेश दिये कि वैसे विषयों पर जिनके उत्तर सरकार को देना हो उन विषयों की तैयारी पदाधिकारी पहले से करके रखे, तथा 04 अगस्त, 2025 जिस दिन सदन में पहली अनुपूरक बजट का उपस्थापन होना है वित्त विभाग के पदाधिकारी अपनी डयूटी रोस्टर के अनुसार सदन में उपस्थित रहें।

माननीय अध्यक्ष महोदय ने स्वास्थ्य, ऊर्जा एवं गृह विभाग के वरीय पदाधिकारियों को भी सत्र के दौरान आवश्यक तैयारी हेतु दिशा-निर्देश दिये।

बैठक में प्रभारी सचिव, झारखण्ड विधान सभा श्री माणिक लाल हेम्ब्रम, मुख्य सचिव, झारखण्ड सरकार श्रीमती अलका तिवारी, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड श्री अनुराग गुप्ता, प्रधान सचिव, गृह विभाग श्रीमती वन्दना दादेल, आई०जी० मुख्यालय श्री सुदर्शन प्रसाद मण्डल, सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग श्रीमती पूजा सिंघल, विशेष सचिव, वित्त विभाग श्री अमित कुमार, राँची नगर आयुक्त श्री सुशान्त गौरव, उपायुक्त, राँची, वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal