टंडवा: चुंदरु धाम सूर्य मंदिर नवनिर्माण को लेकर 1अगस्त को बनारस से आचार्य जी के आगमन को लेकर मंदिर विकास समिति कर रही है तैयारी। आचार्य जय नारायण मिश्र चुंदरु धाम मंदिर नवनिर्माण को लेकर सूर्य मंदिर के पुजारीयों के साथ विचार विमर्श कर भूमि पूजन की तिथि करेंगें तय। तिथि तय करने के साथ साथ मंदिर निर्माण का स्थल भी करेंगें चयन।
सूर्य मंदिर विकास समिति अध्यक्ष विकास गुप्ता, सचिव अनिल दास व कोषाध्यक्ष संजीत गुप्ता ने सभी धर्मप्रेमी लोगो से आग्रह किया है कि अपना बहुमूल्य सुझाव देने व ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने एक अगस्त को दोपहर 2 बजे आने का कष्ट करें।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
