Home » News Update » केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में नई शिक्षा नीति की पांचवी वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित।

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में नई शिक्षा नीति की पांचवी वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित।

बेरमो: केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 की पांचवी वर्षगांठ के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई शिक्षा नीति की उपलब्धियों को रेखांकित करना और विद्यार्थियों में नयी शैक्षिक दिशा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें जीवन-कौशल, नवाचार और समग्र विकास की ओर प्रेरित करती है।

कार्यक्रम में एक प्रस्तुति सत्र आयोजित किया गया, जिसमें नई शिक्षा नीति के तहत होने वाले परिवर्तनों जैसे स्कूलिंग संरचना (5+3+3+4), नई मूल्यांकन प्रणाली, और कोडिंग व डिजिटल साक्षरता पर सरल और प्रभावी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सभी शिक्षक उपस्थित रहे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal