Home » News Update » कार्मेल उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल का खेलो झारखंड में शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक।

कार्मेल उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल का खेलो झारखंड में शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक।

बेरमो: करगली में आयोजित खेलो झारखंड बेरमो प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता 2025 में कार्मेल उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अंडर 17 में सात स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते, जबकि अंडर 19 में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रधानाध्यापिका सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस ए.सी. ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई के साथ-साथ जिला स्तरीय प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

राजेश सागर की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal