Home » News Update » टंडवा में केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन।

टंडवा में केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन।

अध्यक्ष पीके विश्वास एवं सचिव सियाराम पंडित बने।

टंडवा(चतरा): गुरुवार को स्थानीय नगर भवन में प्रखण्ड क्षेत्र के दवा दुकान संचालकों की बैठक हुई। जिसमें दवा दुकान से सम्बंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई, ततपश्चात प्रखंड स्तरीय केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पीके विश्वास को अध्यक्ष व सियाराम पंडित को सचिव एवं मो० साबिर को कोषाध्यक्ष एवं प्रेम कुमार यादव उर्फ मंटू यादव व रामनरेश तिवारी को उपाध्यक्ष पद पर चयन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी ने एक स्वर में टंडवा केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन को मजबूत करने का लिया संकल्प। ततपश्चात सभी नवयुक्त पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत कर एसोसिएशन की मजबूती पर उम्मीद जताया। मौके पर जिला संगठन मंत्री विनय कुमार जिला संगठन प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता, धनेश्वर यादव, एवं टंडवा प्रखंड से आदित्य साहू, सुभाष सिंह रवी गुप्ता अमर कुमार बक्सी चिरंजीवी लाल राजेश यादव टिकेश्वर कुमार प्रजापति सुजीत सोनी आलोक कुमार रंजीत मेहता राकेश कुमार दीपक विश्वास बिप्लब मालाकार अंकज सिंह अजय कुमार नीतीश कुमार पवन कुमार राजू कुमार समेत टंडवा प्रखण्ड के लगभग सभी दवा दुकान संचालक उपस्थित हुए।

कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal