Home » News Update » बाइक चोरी कर रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोचकर किया पुलिस के हवाले, जांच में जुटी पुलिस।

बाइक चोरी कर रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोचकर किया पुलिस के हवाले, जांच में जुटी पुलिस।

हंटरगंज(चतरा) : चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बलुरी गांव के एक घर में बुधवार की देर रात चोरी करने घूसे एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया जबकि दो अन्य युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे ।ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलूरी गांव निवासी मुकेश चंद्रवंशी बुधवार की रात घर में सोए हुए थे। घर के भीतर किसी के होने की आहट मिली। जब तक मुकेश कुछ समझ पाता तब कर आरोपी युवकों ने ढाबा में लगे स्प्लेंडर बाइक को लेकर नौ दो ग्यारह होने लगे।जानकारी होने पर मुकेश शोर मचाने लगे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूर पर भागते हुए एक चोर को दबोच लिया।जबकि दो अन्य युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी युवक के पास से मास्टर चाभी भी बरामद करने कर बात कह रहे हैं। हालांकि पूरे मामले में पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal