Home » News Update » आहर में अज्ञात व्यक्ति की डुबकर गई जान, शव बरामद।

आहर में अज्ञात व्यक्ति की डुबकर गई जान, शव बरामद।

थाना प्रभारी ने लोगो से की अपील ,कहा शव की पहचान होने पर तुरन्त हंटरगंज थाना को दे सूचना। 

हंटरगंज (चतरा) : चतरा जिले हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरीकला पंचायत अंतर्गत तुलसीपुर गाँव में एक अज्ञात व्यक्ति की डुबकर मौत हो गई जिसका शव पुलिस ने बरामद कर पीएम के लिए हजारीबाग भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार की संध्या एक व्यक्ति तुलसीपुर आहर के समीप पहुंचा था उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी घबराया हुआ लग रहा था । इसी दौरान अचानक आहर में छलांग लगा दी,ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तबतक वह गहरे पानी में डूब गया था। बुधवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना हंटरगंज थाना पुलिस को दी सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना सब इंस्पेक्टर भोला साह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है । फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने गुरुवार को बताया कि फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित रखा गया है, ताकि कोई परिजन या जानने वाला आकर पहचान कर सके। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आसपास के थानों को भी इसकी सूचना दी गयी है।साथ ही स्थानीय लोगों से अज्ञात की शव का पहचान करवाने में पुलिस जुटी हुई है। थाना प्रभारी ने लोगो से अपील किया है की शव की पहचान होने पर इनकी सूचना तुरन्त हंटरगंज थाना को दे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal