Home » News Update » मशरूम फैक्ट्री द्वारा जबरन कचरा फेंकने के खिलाफ लोगों में बढ़ रहा आक्रोश।

मशरूम फैक्ट्री द्वारा जबरन कचरा फेंकने के खिलाफ लोगों में बढ़ रहा आक्रोश।

फॉरवर्ड ब्लॉक ने जिला प्रशासन से की कार्रवाई की मांग।

बेंगाबाद: थाना क्षेत्र के धोबनी के नजदीक खोले गए मशरूम फैक्ट्री का कचरा जहां-तहां फेंके जाने का विरोध किए जाने के बावजूद कुछ लोगों के निजी जमीन पर कचरा जबरन फेंक दिए जा रहा है तथा शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है।

इस मामले को लेकर बेंगाबाद के पूर्व जिप सदस्य एवं फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक राजेश यादव ने धोबनी गांव का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की तथा इस बाबत जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर दोषियों पर कार्रवाई तथा दलित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है।

वंही मौके पर मौजूद स्थानीय शंकर दास तथा बिरजू दास ने उनकी जमीन पर फेंके गए कचरे को दिखाते हुए कहा कि, मना करने के बावजूद प्रदूषण युक्त कचरा फेंका गया है। इसके अलावा नीचे टोला धोबनी में कई परिवार चापानल के अभाव में जिस कुएं का पानी उपयोग करते हैं, उसके ठीक बगल में भी कचरा फेंका गया है, जिससे कुएं का पानी प्रदूषण हो गया है।

मौके पर लोगों की समस्याओं से अवगत होने तथा उनसे बातचीत के बाद श्री यादव ने कहा कि, यह अत्यंत गंभीर मसला है। लेकिन आश्चर्य की बात है कि, प्रखंड स्तर के प्रशासन द्वारा स्थल निरीक्षण कर जरूरी निर्देश के बावजूद लोगों की जमीन पर फेंका गया कचरा जस-के-तस मौजूद है। इससे साफ है कि प्रशासन का कोई भय फैक्ट्री चलाने वालों को नहीं है।

वंही बातचीत के क्रम में यह भी पता चला कि, जिस जमीन पर फैक्ट्री खोली गई है, वह पूर्व से ही खंडोली डैम के लिए अधिग्रहित है। फिर किस परिस्थिति में उक्त भूमि की खरीद-बिक्री हुई, यह भी एक जांच का विषय है। लेकिन फिलहाल फैक्ट्री संचालक के मनमाने और दबंग रवैये से आहत दलित परिवार परेशानी में हैं, इसका संज्ञान जिला प्रशासन का अवश्य लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि सप्ताह 10 दिनों के अंदर कचरा नहीं हटाया गया तो मजबूरन प्रभावित दलित परिवारों के लोग जिला समाहरणालय के समक्ष धरना आंदोलन चलाने को बाध्य होंगे।

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा शंकर दास, बिरजू दास, कैलाश दास, मीना देवी, सरस्वती देवी, चंद्रिका देवी, शांति देवी, सुनीता देवी, मुंद्रिका देवी, राखी देवी, जकसी देवी एवं अन्य मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal