Home » News Update » जेपीएससी में सफलता प्राप्त कर गिरिडीह शास्त्री नगर निवासी प्रिंस कुमार अन्य के लिए भी बने प्रेरणा का स्रोत।

जेपीएससी में सफलता प्राप्त कर गिरिडीह शास्त्री नगर निवासी प्रिंस कुमार अन्य के लिए भी बने प्रेरणा का स्रोत।

गिरिडीह: शहर के शास्त्री नगर निवासी प्रिंस कुमार ने जीपीएससी की परीक्षा में परचम लहराते हुए 60 वां रैंक प्राप्त किया। बताते चलें कि पीयूष कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिरिडीह में पांचवी कक्षा तक की पढ़ाई की और इसके बाद सीसीएल डीएवी में 12वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की इसके उपरांत स्नातक की पढ़ाई उन्होंने गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह से प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि जो भी विद्यार्थी जेपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें परीक्षा की तैयारी में ईमानदारी रखनी होगी। उन्हें पुराने सत्र के प्रश्नों को बार-बार पढ़ते रहना होगा, असफलता से निराश नहीं होना होगा और लगातार कोशिश करते रहना होगा। उन्होंने बताया कि इस सफलता में उनके पिता उदय शंकर प्रसाद ने उनकी काफी मदद की और उन्हें हमेशा प्रेरित करते रहे। वंही प्रिंस कुमार एक ऑनलाइन क्लास चलते हैं जिनका नाम है फर्स्ट अटेम्प्ट यह ऑनलाइन क्लास है तथा इसके बहुत सारे छात्रों ने भी जेपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। वहीं उनकी सफलता से उनके परिजनों के अलावा उनके शुभ चिंतक तथा मित्रों में खुशी की लहर है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal