Home » News Update » कामरेड एक ही राय की स्मृति दिवस और कामरेड चारू मजूमदार के शहादत दिवस को लेकर भाकपा माले द्वारा 10 दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन।

कामरेड एक ही राय की स्मृति दिवस और कामरेड चारू मजूमदार के शहादत दिवस को लेकर भाकपा माले द्वारा 10 दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन।

गिरिडीह: कॉमरेड ए. के. राय की स्मृति दिवस और कॉमरेड चारु मजुमदार के शहादत दिवस को लेकर भाकपा माले ने देश भर में दस दिवसीय कार्यक्रम चलाया, जिसका समापन 31 जुलाई को गिरिडीह में भाकपा माले के जिला कार्यालय पपरवाटांड में हुआ। इस अवसर पर सर्व प्रथम गिरिडीह के पूर्व विधायक ज्योतिन्द्र प्रसाद को शोक श्रद्धांजलि दी गई, इसके साथ हो साथ महान कवि मुंशी प्रेमचंद की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि उन्हें भावभीनी दी गई। इस मौके पर जिला कमीटी सदस्य कॉमरेड कन्हाय पाण्डेय ने दस दिवसीय कार्यक्रम की रिपोर्ट दी गई। उन्होंने कहा कि फैक्ट्रियों में लोडिंग, अनलोडिंग का काम मशीन से करवाने के कारण सैकड़ों मजदूर बेरोजगार हो गये हैं। आने वाले दिनों इस समस्या को लेकर लेकर उपायुक्त से मिलेंगे। किसान नेता सह माले के वरिष्ठ नेता पूरण महतो ने सभी साथियों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र की समस्या को प्रकाश में लाने का काम करेंगे और गांडेय और गिरिडीह विधानसभा के कॉमरेड को जमकर जनता का काम करना होगा। इस दौरान जिला कमिटी के शंकर पांडेय ने कहा कि फैक्ट्रियों में मुंह देखकर वेतन में बढोत्तरी करते हैं, जो मजदूर आवाज उठाते हैं उन्हें तत्काल हिसाब कर दिया जाता है। वंही जिला कमिटी के सचिव अशोक पासवान ने कहा कि प्रत्येक गाँव में पांच साथी झंडा लेकर हर घर जायें और समस्याओं की सूची तैयार करके पार्टी कार्यालय में जमा करें, अगस्त को उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त से मिलेंगे उससे पहले बड़ा मार्च पास करेंगे। इस अवसर पर माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा, आधा प्रतिनिधि और आधा सरकारी कार्य करने वाले घूसखोर होते है जो जनता से हरेक योजना के लिए घुस मांगते है उनको चिन्हित कर के हल्ला बोल करना होगा। प्रखंड सचिव मसूदन कोल ने कहा जनता को हल्ला बोल करना है। लखन कोल्ह,नवीन पांडेय आदि ने क्षेत्र समस्याओं को रखा।जिला कमिटी के रामलाल मुर्मू ने कहा कि सरकारी योजना में दलाली हावी है।

इस अवसर पर भाकपा माले जिला सचिव कॉमरेड अशोक पासवान, किसान महासभा के कॉमरेड पुरन महतो, कॉमरेड शंकर पाण्डेय, जिला कमीटी सदस्य कॉमरेड कन्हाय पाण्डेय, भाकपा माले के नगर सचिव कॉमरेड राजेश सिन्हा, भाकपा माले के गिरिडीह के प्रखण्ड सचिव कॉमरेड मसूदन कोल्ह, सनातन साहु, भीम कोल्ह, नौशाद आलम, राजेश कुमार दास, दीपक कुमार गोस्वामी, भौथारी दास, तबारक उर्फ चुन्नु, अमीन सरवर, मुलिया देवी, मनोहर ठाकुर, लखन कोल्ह, धनेश्वर कोल्ह, प्रसादी रायता, सनातन साहू, नवीन पाण्डेय, राज कुमार राय, नौशाद, एकराम, चुन्नू, तबारक, भीम वर्मा, कालेश्वर वर्मा के साथ सैकड़ों की संख्या में भाकपा माले के सदस्यों की उपस्थित हुए।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal