Home » News Update » सुचिता और सादगी का प्रतीक माने जाने वाले नेता स्वर्गीय जयोतिंद्र प्रसाद के निधन पर गिरिडीह में शोक की लहर।

सुचिता और सादगी का प्रतीक माने जाने वाले नेता स्वर्गीय जयोतिंद्र प्रसाद के निधन पर गिरिडीह में शोक की लहर।

गिरिडीह: सादगी और मिलनसार तथा जुझारू प्रवृत्ति के रूप में पहचाने जाने वाले गिरिडीह के पूर्व विधायक ज्योतेंद्र प्रसाद का निधन गुरुवार सुबह हो गया ।बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वहीं उनके आकस्मिक निधन से पूरे गिरिडीह में शोक की लहर है गिरिडीह के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, प्रबुद्ध वर्ग के लोगों, व्यवसाईयों तथा खास तौर पर मजदूर वर्ग मे उनके निधन पर शोक व्याप्त हैं। गौरतलब है कि स्वर्गीय जोतिंद्र प्रसाद पूर्व में कांग्रेस पार्टी में थे तथा अभी वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा में अपनी अहम भूमिका निभा रहे थे। अपने जमाने में उन्हें जुझारू नेता के रूप में जाना जाता रहा है। वह हमेशा अपने क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। बगैर किसी लाग लपेट बगैर किसी दिखावे के राजनीति नेता के रूप में उनकी पहचान थी।उनके निधन से गिरिडीह में शोक की लहर है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal