पलामू: जिला के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत विशुनपुर पंचायत के ग्राम जमुआ टोला इमलीयटांड रोड मे रविवार क़ो बसपा जिला प्रभारी अनुज कुमार के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने रोड पर ही धान रोप कर विरोध किया, और कहा की रोड का ऐसा स्थिति है की गाड़ी तो दूर की बात है पैदल चलना मुश्किल हो गया है, बसपा जिला प्रभारी अनुज कुमार ने कहा की कितनी अपसोस की बात है की रोड बनावाने के लिए लोगो क़ो रोड पर धान रोप कर विरोध करना पड़ रहा है क्या कर रहे है स्थानीय जनप्रतिनिधि कहाँ सोये हुए जो इस रोड की दसा और यहां के लोगो तथा स्कूल जाने के बच्चों क़ो परीशानियों क़ो नहीं देख रहे है, वही जिला प्रभारी अनुज कुमार ने विरोध करते हुए कहा की अगर रोड नहीं बनवाया गया तो बहुजन समाज पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्त्ता बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे और सरकार तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि से मांग करेंगे की इस रोड क़ो अभिलम्ब बनाया जाए ताकि यहां के लोगो क़ो आने जाने में कोई परशानी ना हो, इस मौके पर अजय कुमार बसपा जिला उपाध्यक्ष, अर्जुन कुमार, अरुण कुमार,गिरजा राम, बिजय राम, रामसरूप राम, शम्भू राम , कुलदीप यादव, इनर यादव, रामऔतार यादव,प्रदीप कुमार के साथ दर्जनों ग्रामीण इस विरोध प्रदर्शन में उपस्थित थे।
परवेज़ आलम की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
