Home » News Update » सीआईएसएफ का ‘प्रोजेक्ट मन’ मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी पहल।

सीआईएसएफ का ‘प्रोजेक्ट मन’ मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी पहल।

बेरमो: बोकारो थर्मल सीआईएसएफ के “प्रोजेक्ट मन” ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है, जिससे अब तक 75 हजार से अधिक जवानों और उनके परिवारों को लाभ मिल चुका है। इस पहल का उद्देश्य सीआईएसएफ बल के भीतर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाना, समय पर परामर्श व आवश्यक हस्तक्षेप उपलब्ध कराना और अधिकारियों को इस विषय में प्रशिक्षित करना है। बोकारो थर्मल सीआईएसएफ इकाई के उप कमांडेंट अरुण प्रसाद ई. ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत सीआइएसएफ बल के सदस्यों के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जागरूकता कक्षाओं का आयोजन किया गया। अब तक 1,726 अधिकारियों और अधीनस्थ अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है जो कम जोखिम वाले मानसिक स्वास्थ्य मामलों की समय रहते पहचान कर सकते हैं।

इस पहल के परिणामस्वरूप आत्महत्या की घटनाओं में 40 प्रतिशत की कमी आई है, जो इस बात का प्रमाण है कि “प्रोजेक्ट मन” ने सीआईएसएफ के जवानों को भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal