Home » News Update » आजसू पार्टी सांसद आवासीय कार्यालय का उद्घाटन विधायक व पूर्व ने फीता काट कर किया।

आजसू पार्टी सांसद आवासीय कार्यालय का उद्घाटन विधायक व पूर्व ने फीता काट कर किया।

बेरमो : बोकारो थर्मल पोस्टऑफिस के समीप क्वाटर नंबर टाइप 7बी/8 नवनिर्मित आजसू कार्यालय का उद्घाटन मांडू विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो व गोमिया के पूर्व विधायक डॉ.लम्बोदर महतो, भाजपा के पूर्व बोकारो जिला अध्यक्ष सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत यादव, आजसू केंद्रीय सदस्य सह मुखिया संघ के अध्यक्ष जयलाल महतो उर्फ जैली महतो, आजसू केंद्रीय महासचिव यशोदा देवी, सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो, जितेंद्र यादव ने गुरुवार को फीता काट कर संयुक्त रूप से सांसद आवासीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मांडू विधायक श्री महतो ने कहा कि पार्टी का यह कार्यलय क्षेत्र की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का काम करेगा। यह कार्यालय क्षेत्र की जनता की सेवा में हमेशा कार्यरत रहेगा। आमजनों को अपनी बात रखने का माध्यम बनेगी। इस कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं व जनमुद्दों पर चर्चा कर समाधान किया जाएगा। वही पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ.लम्बोदर महतो ने कहा कि यह पार्टी कार्यालय लोगों के संवाद का माध्यम बनेगा। अपनी समस्याओं और कार्यों को लेकर यहां आने वाले लोग शांति से अपनी बात को रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि यहां की जनता हमारे लिए एक परिवार है। वहीं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भरत यादव सहित कई लोगों ने अपनी बात रखी। पार्टी कार्यालय उद्घाटन के बाद मदार कोलकाता एक्सप्रेस का बोकारो थर्मल स्टेशन में ठहराव को लेकर विधायक व पूर्व विधायक द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मदार कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव से बोकारो थर्मल के आस-पास के ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो का आभार व्यक्त किया। मौके पर बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य मोतीलाल महतो, भाजपा नेता श्रवण सिंह, जिप सदस्य शहजादी बानो, नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो, श्रवण सिंह, विश्वनाथ यादव, भैरव महतो, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रीता देवी, भाजपा नेत्री सीमा देवी, पी.सोनी, आजसू नेता मंजूर आलम, गुड़िया देवी, डी पंचायत मुखिया चंदन मिश्रा, बोड़िया बस्ती मुखिया कामेश्वर महतो, कल्बिंदर सिंह, अनिल बहल, बख्शीश सिंह, मंजीत सिंह आदि लोग मौजूद थे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal