वैदिक सप्ताह सह यज्ञ कार्यक्रम के साथ किया गया वृक्षारोपण

कामेश्वर गुप्ता
टंडवा(चतरा)12 अगस्त मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल,एनटीपीसी, नॉर्थ करणपुरा, टंडवा में वैदिक सप्ताह सह यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रकृति संरक्षण हमारी धरती हमारी जिम्मेदारी के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर वैदिक हवन, गीत एवं लघु नाटक प्रस्तुत कर बच्चों ने सबका मन मोह लिया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य पुष्पा कुमार झा ने महर्षि दयानंद के जीवन आदर्शों को अपनाने और विश्व कल्याण में हमारी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एस शर्मा, असिस्टेंट कमांडेंट केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और उज्जवल रंजन, एस आई, सी आई एस एफ सहित अन्य गणमान्यों के स्वागत से किया गया। प्रधानाचार्य पुष्पा कुमार झा ने शॉल भेंट कर आत्मीयता प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं वृक्षारोपण कर किया गया।
कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में वरिष्ठ शिक्षक वीरेंद्र कुमार पाण्डेय, संगीत शिक्षक रजनीकांत, शिक्षिका अदिती सिंह, आचार्य अभय त्रिपाठी, कुंदन कुमार सिंह, सौरव तिवारी, संतोष कुमार मंडल सहित समस्त विद्यालय परिवार की सराहनीय भूमिका रही।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
